06 June, 2026 (Saturday)

सपा नेता विनय शंकर तिवारी के अलग-अलग शहरों में स्थित 12 ठिकानों पर छापेमारी

सपा नेता विनय शंकर तिवारी के लखनऊ स्थित दफ्तर व कई अलग-अलग शहरों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है।

ये छापेमारी तिवारी की गंगोत्री एंटरप्राइजेज के द्वारा 1100 करोड़ के लोन में की गई हेराफेरी को लेकर की जा रही है।

ईडी ने लखनऊ, गोरखपुर, अहमदाबाद, गुरुग्राम और गौतमबुद्धनगर के 12 ठिकानों पर छापेमारी की है।

गोरखपुर में विनय तिवारी के घर और लखनऊ में महानगर स्थित गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तर पर छापेमारी की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *