रात के बचे चावल से बनाएं डोसा, फटाफट नोट कर लें आसान सी रेसिपी
रात के बचे हुए चावलों को फेंकने के बजाय उनका क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बनाना एक स्मार्ट आइडिया हो सकता है। यह रेसिपी झटपट बन जाती है और इसके लिए आपको घंटों तक बैटर को फर्मेंट करने की ज़रूरत भी नहीं है। यहां से चावल से डोसा बनाने की रेसिपी नोट कर लें।
आपने अक्सर देखा होगा कि घरों में रात के बचे हुए चावल को लोग फेंक देते हैं। बासी चावल सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचे हुए चावल से आप स्वादिष्ट और नई डिश बना सकते हैं। रात के बचे हुए चावल से आप क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगेगी और न ज्यादा सामग्री की जरूरत होगी। यहां हम आपको चावल के डोसे की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। तो बिना देरी के फटाफट रेसिपी नोट कर लें।
सामग्री
बचे हुए चावल: 1 कप
सूजी: ½ कप (कुरकुरेपन के लिए)
दही: ¼ कप (खटास और सॉफ्टनेस के लिए)
पानी: आवश्यकतानुसार
नमक: स्वादानुसार
चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
बैटर तैयार करें: मिक्सर जार में बचे हुए चावल, सूजी, दही और थोड़ा सा पानी डालें। इसे तब तक पीसें जब तक कि यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए।
