मथुरा वृंदावन में कब होगी फूलों और लड्डुओं की होली, एक दूसरे पर जमकर बरसाए जाते हैं लड्डू
मथुरा वृंदावन में सिर्फ रंगों से होली नहीं होती, बल्कि यहां फूलों और लड्डुओं से भी होली खेली जाती है। अगर आपको भी इस अलबेली होली में शामिल होना है तो जान लें कब खेली जाएगी लड्डू और फूलों की होली।
Hindi Newsलाइफस्टाइलसैर-सपाटामथुरा वृंदावन में कब होगी फूलों और लड्डुओं की होली, एक दूसरे पर जमकर बरसाए जाते हैं लड्डू
मथुरा वृंदावन में कब होगी फूलों और लड्डुओं की होली, एक दूसरे पर जमकर बरसाए जाते हैं लड्डू
: मथुरा वृंदावन में सिर्फ रंगों से होली नहीं होती, बल्कि यहां फूलों और लड्डुओं से भी होली खेली जाती है। अगर आपको भी इस अलबेली होली में शामिल होना है तो जान लें कब खेली जाएगी लड्डू और फूलों की होली।
लड्डू और फूलों की होली कब खेली जाएगी-
लड्डू और फूलों की होली कब खेली जाएगी
होली ऐसा त्योहार है जिसका उल्लास महीनों पहले से शुरू हो जाता है। होली में रंगों की मस्ती होती है, जिसे बड़े और बच्चे हर कोई जमकर इंजाय करता है। होली के दीवाने मथुरा वृंदावन की होली जमकर इंजॉय करते हैं, यहां सिर्फ रंगों से होली नहीं खेली जाती बल्कि फूलों और लड्डुओं से भी होली होती है। मथुरा वृंदावन के मंदिरों में भक्तों पर लड्डू बरसाए जाते हैं और भक्ति के रंग में सभी सराबोर हो जाते हैं। अगर आपको भी होली खेलने का शौक है तो एक बार मथुरा वृंदावन की होली देखने जरूर जाएं। जान लें कब खेली जाएगी फूलों और लड्डुओं की होली, नोट कर लें तारीख।

फूलों और लड्डुओं की होली कब खेली जाएगी?
बरसाना लड्डू होली कब खेली जाएगी- राधा रानी के मंदिर बरसाना में लड्डू होली का आयोजन होता है। 25 फरवरी 2026, बुधवार को बरसाने में लड्डू होली मनाई जाएगी। लड्डू होली के दिन श्री लाडली मंदिर में भक्तों पर लड्डू बरसाए जाते हैं। इस दिन नंदगांव के गोप बरसाने में होली का निमंत्रण लेकर आते हैं। इसी दिन से बृज की होली की शुरुआत हो जाती है। लड्डू होली के अगले दिन बरसाने की लट्ठमार होली होती है।
वृंदावन में फूलों वाली होली कब खेली जाएगी- कान्हा की नगरी वृंदावन में भक्त फूलों की होली खेलते हैं। इस बार फूलों की होली 28 फरवरी 2026 शनिवार के दिन खेली जाएगी। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली खेली जाती है। ये बृज की होली की अनूठी परंपरा है। इसी दिन वृंदावन में रंगभरी एकादशी भी मनाई जाएगी। देवी देवताओं को रंग लगाया जाता है और वृंदावन की विधवाओं के साथ भी होली खेली जाती है।
मथुरा में होली कब खेली जाएगी
25 फरवरी 2026, बुधवार, लड्डू होली , श्रीजी मंदिर, बरसाना
26 फरवरी 2026, गुरुवार, बरसाना लट्ठमार होली, बरसाना
27 फरवरी 2026, शुक्रवार, नंदगांव लट्ठमार होली, नंदगांव
28 फरवरी 2026, शनिवार, फूलों वाली होली, बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन
1 मार्च 2026, रविवार, छड़ी मार होली, गोकुल
2 मार्च 2026, सोमवार, रामन रेती होली, रामन रेती, गोकुल
3 मार्च 2026, मंगलवार, होलिका दहन, मथुरा और वृंदावन
4 मार्च 2026, बुधवार, रंग वाली होली (धुलंडी ) पूरे ब्रज में
5 मार्च 2026, गुरुवार, हुरंगा होली, दाऊजी मंदिर, बलदेव