नोरा फतेही का ग्लैमरस अंदाज देख क्रेजी हुए फैन्स, वायरल हो रही हैं PHOTOS
नोरा फतेही उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में पॉप्युलैरिटी हासिल कर ली हैं। वह अपनी फोटोज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

अब नोरा अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की है जिन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में नोरा व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। 
नोरा की इन फोटोज पर फैन्स कॉमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैम आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।

डांसिंग क्वीन नोरा की इन फोटोज को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। फोटोज को जमकर शेयर किया जा रहा है। 
बताते चलें कि इंस्टाग्राम पर नोरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस समय उनके 17 मिलियन यानी 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

एक्ट्रेस हाल ही में रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के तौर पर नजर आई थीं। उन्होंने शो में एंटरटेनमेंट का जमकर तड़का लगाया था।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं और उन्होंने शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लिया था।

इस वजह से मलाइका की जगह नोरा फतेही अन्य जजेस के साथ मिलकर शो को जज कर रही थीं हालांकि, मलाइका कोरोना को मात देकर शो पर वापस लौट आई हैं और नोरा शो से विदाई ले चुकी हैं।

बता दें कि नोरा पिछली बार वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर और रेमो डिसूजा के साथ काम किया था।

अब नोरा, अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में काम करती दिखाई देंगी। इसमें संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिकाओं में हैं।

