06 June, 2026 (Saturday)

जिला संयुक्त चिकित्सालय में दी गयी किडनी सुरक्षा उपायों की जानकारी

कुशीनगर। जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के परिसर में डायलसिस विंग में केक काटकर वर्ल्ड किडनी डे मनाया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने लोगों को किडनी सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।
गुरुवार को डीसीडीसी किडनी केयर की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने केक काटकर वर्ल्ड किडनी डे मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. रमाशंकर सिंह ने उपस्थित मरीजों व उनके परिजनों को किडनी रोग बचने के लिए विस्तृत जानकारियां देते हुए कहा कि किसी भी रोग से बचाव के लिए सतर्कता ही कारगर उपाय है। उन्होंने किडनी के रोग ग्रस्त होने के कारणों व उससे बचाव व उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता किडनी केयर के प्रबंधक कैश अली ने करते हुए कहा कि हम सभी को आगे आकर लोगों को जागरूक करना होगा। इस दौरान डायलसिस विंग के इंचार्ज वरिष्ठ टेक्नीशियन विजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार शुक्ला, मोहम्मद इमरान, अजय गिरी, प्रेमलता, मुसाफिर अली, गुलाब चौहान , अंकित, ओमप्रकाश उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *