06 June, 2026 (Saturday)

मोदी-योगी को अपशब्द कहने वाले ओवैसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आपत्तिजनक शब्द कहे जाने पर भारतीय जन-जन पार्टी ने आज यहां हजरतगंज कोतवाली में एआईएमआईएम सांसद ओवैसी के खिलाफ षिकायत दर्ज कर कानूनी काररवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही  शिकायत दर्ज कराने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव वर्मा ने चेतावनी देते हुये कहा कि 48 घंटों में काररवाई कर ओवैसी को गिरफ्तार न किया गया तो पाटी विधानभवन का घेराव करेगी। इससे पहले हजरतगंज कोतवाली में षिकायत दर्ज कराने पहुंचे पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल में गौरव वर्मा के साथ योगी सरोजनाथ, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव गोस्वामी ,सचिंव मोहित मिश्रा, सौराष्ट्र जीत सिंह, सहित आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के अन्दर कोई हिन्दू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर गलत बयान देता हैं उस पर तत्काल कार्यवाही हो जाती जेल डाल दिया जाता है और एक मुसलमान सांसद ओवैसी छुट्टा सांड की तरह घूम रहा है आखिर अभी तक कार्यवाही क्यो नही हुई। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरोज नाथ योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पागल आतंकी ओवैसी पर मुकदमा दर्ज करके उसको जेल नहीं डाला तो 48 घंटे के अंदर भारतीय जन जन पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *