17 September, 2026 (Thursday)

डॉक्टर ने बताया अजवाइन का पानी पीने से मिल सकते हैं कौन से फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

अजवाइन का पानी पीने से कई गंभीर समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। डॉक्टर बता रहे हैं इसके फायदे और सेवन का सही तरीका?
आजवाइन एक ऐसा मसाला है जो हर भारतीय किचन में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल दाल से लेकर सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। तो, अगर आप अपने दिन की शुरुआत अजवाइन पानी से करते हैं तो आपकी सेहत के लिए एक हेल्दी आदत हो सकती है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि अजवायन में कई ऐसे पोषक तत्व और प्राकृतिक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो सिर्फ पेट के लिए ही नहीं बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। तो चलिए जानते हैं अजवाइन का पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं और इसका सेवन कैसे करना चाहिए।

अजवाइन का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे
पाचन करता है बेहतर: अजवाइन में थाइमोल जैसे कम्पाउंड पाए जाते हैं जो आपके गैस्ट्रिक जुसेस को स्टेम्यूलेट कर के पाचन को बेहतर करता है। इसमें प्राकृतिक एंटासिड गुण होते हैं जो पेट की जलन और अम्लता को शांत करते हैं। तो अगर आपको पेट और पाचन से जुड़ी परेशानी जैसे- एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और अपच की दिक्कत होती है तो आप अजवायन के पानी को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद: अगर आपको गले में खराश या खांसी की समस्या है तो अजवाइन का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी खांसी जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में मददगरा है।

वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद: अजवाइन का पानी वजन कंट्रोल करने में भी बेहद फायदेमंद है। यह आपके स्लो मेटाबॉल्ज़िम को फ़ास्ट करता है और फ़ूड क्रेविंग को कंट्रोल करने में मददगार है।

क्या है सेवन का सही तरीका?
एक गिलास पानी में एक छोटे चम्मच अजवाइन को डालकर हल्का गर्म करें और फिर उस पानी को सुबह खाली पेट छानकर पियें। हालांकि, अजवायन पानी पीते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक दिन में एक छोटे चम्मच से ज़्यादा इस्तेमाल न करें। प्रेग्नेंट महिलाओं और किसी मेडिकल कंडीशन से जूझ रहे व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed