चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
मिर्जापुर थाना मिर्जापुर कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। जिसके चलते दिनदहाड़े एक नकाबपोश चोर ने बड़े ही शातिर अंदाज के साथ घर के बाहर खड़ी प्लैटिना बाइक जिसका नंबर यूपी 11 बी यू 7403 को नकाबपोश चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए बाइक चोरी कर भाग निकला। जिसकी यह करतूत पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
