मलिहाबाद, लखनऊ । कोरोना वायरस महामारी से बचाव को लेकर थाना परिसर मे व्यापार मण्डल के पदाधिकरियो के साथ बैठक की गयी ।
देश विदेश में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। सरकार के निर्देशों के अनुसार बजारे पुनः नियमित रूप से खुलने लगी लगी है।
पुनः कोरोना वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं ।
इसी को लेकर उपजिलाधिकारीआनन्द कुमार राय व पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह द्वारा व्यापार मंडल की बैठक थाना परिसर मे आयोजित की गयी ।
जिसमें उपजिलाअधिकारी ने दुकानदारों से अपील की कि कोरोना से बचाव के दिशा निर्देश का एक पर्चा प्रत्येक दुकान पर चस्पा किया जाए।
दुकान पर आने वाले ग्राहकों व व्यापारियों सभी व्यापारियों को मास्क के प्रति जागरूक किया जाए।
बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ख्याल रखा जाय।
सीओ योगेन्द्र सिंह ने व्यापारियों को बताया कि किसी भी अनजान व संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर प्रेम सिंह,एसएसआई नदीम अहमद मौजूद रहे।
