06 June, 2026 (Saturday)

न प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे छुटायेंगे और न खरीदेंगे चीनी उत्पाद

सहारनपुर। लगातार वायु प्रदूषण के बढ़ने से चिन्तित नगर निगम ने बुधवार को एक ओर पहल करते हुए अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे न छुटाने और इलेक्ट्रिाॅनिक सामानों का बहिष्कार करने की शपथ दिलायी।
नगर निगम ने सहारनपुर को काॅर्बन न्यूट्रल बनाने के लिए पिछले दिनों महानगर में वृक्षारोपण अभियान चलाया था। इसके तहत सड़कों के किनारो  तथा पार्काे व स्कूल-काॅलेज परिसरों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया गया तथा प्रदूषण से बचाव के लिए छोटी दूरी के कार्य साईकिल से करने का संदेश देने के लिए साईक्लिंग कार्यक्रम भी आयेाजित किये गए।
दिल्ली व एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से चिंतित नगर निगम ने बुधवार को एक ओर कदम उठाया। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह व नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ. ए के त्रिपाठी ने नगर निगम परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलायी कि वे ऐसा कोई पटाखा नहीं छुटायेंगे जिनसे पर्यावरण प्रदूषित होता हो और इसके लिए वे दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। यह भी शपथ दिलायी गयी कि वे चीन निर्मित इलैक्ट्रिाॅनिक्स का  सामान तथा अन्य सजावटी घरेलू सामान नहीं खरीदेंगे और दीपावली पर्व पर अधिक से अधिक मिट्टी के दियों का प्रयोग करेंगे। शपथ कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, सहायक नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ.कुणाल जैन, मीडिया प्रभारी डाॅ. वीरेन्द्र आज़म, आईटी आॅफिसर मोहित तलवार, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि शामिल रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed