06 June, 2026 (Saturday)

थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चेकिंग के दौरान अवैध असला सहित दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

हर अवैध गतिविधि पर पुलिस की नजर संलिप्त लिप्त लोग बक्से नहीं जाएंगे : थानाप्रभारीके  पी   सिंह
आपराधिक गतिविधि पर लगाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवा चनप्पा के आदेश अनुसार एसपी देहात अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी देवबंद रजनीश कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह के सफल नेतृत्व में क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान सचिन पुत्र राजेंद्र निवासी कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को एक अदद देसी तमंचा तथा पांच जिंदा कारतूस, 7,65 बोर के साथ गिरफ्तार तथा अर्पित जैन पुत्र अनुज जैन निवासी कलसिया रोड फतेहपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को पांच जिंदा कारतूस,  7,65 बोर के साथ गिरफ्तार कर  बड़ी कामयाबी हासिल हुई है उक्त दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया
उधर थाना प्रभारी के पी सिंह का कहना है कि क्षेत्र में हर अपराधी गतिविधि पर पुलिस की नजर है किसी प्रकार की अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed