आईटीसी मिशन सुनहरा कल अब करवाएगी प्राथमिक स्कूलों के भवनों का जीर्णोद्वार
सहरानपुर आईटीसी मिशन सुनहरा कल की सहयोगी संस्था वॉश इंस्टिट्यूट अब प्राथमिक स्कूलों के कुछ जर्जर भवनों का जीर्णोद्वार शुरू करने को लेकर एक नई पहल पर कार्य कर रही है जिसको लेकर नगर निगम की तकनीकी टीम ने वॉश इंस्टीटूट के कार्यक्रम अधिकारी सिकंदर अली के साथ चार प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण भी कर लिया है,शुक्रवार को नगर निगम के अभियंता आलोक श्रीवास्तव व अवर अभियंता हरिओम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दाबकी जुनादार सहित प्राथमिक विद्यालय मोज्जमपुर,प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क सहित प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी के विद्यालयों का निरीक्षण भी किया है ताकि जल्द से जल्द इसके भवनों को ठीक व सुंदर बनाया जा सके उक्त जानकारी आईटीसी मिशन सुनहरा कल की सहयोगी संस्था वॉश इंस्टिट्यूट के कार्यक्रम अधिकारी सिकंदर ने दी
