21 October, 2026 (Wednesday)

इन राज्यों में होली के दिन होगी बारिश, IMD ने बताया कहां आएगी आंधी और गिरेगी बिजली

 होली का त्योहार 8 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बीच कई जगहों पर बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। राजस्थान में बीते 24 घंटे में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिली है। साथ ही कोटा के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज से राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के अलग अलग क्षेत्रों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही यहां ओले भी गिरने की संभावना है। बता दें कि यहां हवाएं 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार सें चलेंगी।

इन राज्यों में बारिश व आंधी की संभावना

आईएमडी के मुताबिक 8 मार्च के दिन पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है और आंधी के दौरान हवा के 30-40 किमी प्रतिघंटे के रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 मार्च के दिन मध्य भारत में गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वही 9 मार्च को महाराष्ट्र में तूफानी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। झारखंड में 8 और 9 मार्च के दिन 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही 7 मार्च से 10 मार्च के बीच ओडिशा में और 9 से 10 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में हुई बारिश

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कई स्थानों पर बारिश देखने को मिली है। यहां कोटा के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक झालरापाटन, रामगंज मंडी में बारिश देखने को मिली। वहीं सांगोद असनावर, छाबड़ा, मंडाना में भी बारिश दर्ज की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed