06 June, 2026 (Saturday)

अपने मागों को लेकर पानी टंकी पर चढ़े दो भाई पिता के हत्या से जुड़ा मामला

तमकुहीराज। कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज तहसील परिसर स्थित पानी के टंकी पर दो सगे भाई चढ़  गए हैं । ये लोग अपने साथ बैनर पेट्रोल एवं तेजाब का गैलन ले गए हैं । दोनो भाई प्रशासन से अपने माता पिता की  हत्या के मामले में  सरकारी नौकरी, पच्चीस लाख रूपए की अहैतुक सहायता, आवसीय पट्टा की मांग कर रहे थे। टंकी पर दो लोगो के चढ़े  होने की जानकारी होते ही  तहसील प्रशासन सहित पूरे क्षेत्र में  हडकंप मच गया। कई थानो की पुलिस, फायर विग्रेड, एंबुलेंस आदि बुला ली गई। प्रशासन की ओर से लगातार उसकी मान मनौवल होती रही। लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नही रहा । उसकी मांग थी कि जबतक मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ  उसके मांगो को स्वीकार नहीं करेंगे वह नीचे नही उतरेगा।
बुधवार को थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौनी बुजुर्ग के टोला सियरहा परसौनी निवासी भीम राजभर अपने भाई अर्जून राजभर पुत्र स्वर्गीय बुधन राजभर  के साथ तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर सुबह 10 बजे ही चढ़  गया। वह पिछले अक्टूबर माह  में हुए अपने माता पिता की हत्या के मामले में प्रशासन से दोनो भाईयों को सरकारी नौकरी, पच्चीस लाख रूपए की सहायता राशि, आवासीय पट्टा की मांग कर रहा था। पानी की टंकी पर दो लोगो को चढ़े  होने की जानकारी होते ही  तहसील परिसर में अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। तत्काल उपजिलाधिकारी तमकुहीराज एआर फारूकी, क्षेत्राधिकारी फुलचंद कन्नौजिया, थानाध्यक्ष तरयासुजान धर्मेंद्र सिंह,चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह सहित  कई थानो की पुलिस के साथ अग्नि शमन दस्ता एवं एंबुलेंस बुला ली गई। अधिकारियों ने जन प्रतिनिधियो के सहयोग से दिन भर उसकी मान मन्नौवल किया। लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नही था। जिससे पूरा प्रशासन हलकान रहा। समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक दोनो भाई  टंकी पर बैठे हुए थे।
कृष्ण कुमार राय
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed