21 October, 2026 (Wednesday)

Vikram Vedha में गैंगस्टर बनेंगे ऋतिक रोशन, जून में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन जल्द ही तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक ‘विक्रेम वेधा’ में नज़र आने वाले हैं। फिल्म में ऋतिक एक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे जिसका नाम होगा ‘वेधा’। लेटेस्ट खबर के मुताबिक ऋतिक इस फिल्म की शूटिंग जून से शुरू कर देंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ऋतिक फिल्म की शूटिंग जून में शुरू करेंगे। वो एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे, जो देखना काफी रोमांचक होगा।

वहीं फिल्म के ऋतिक से साथ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली ख़ान भी नज़र आएंगे। सैफ अली खान फ़िल्म में पुलिस अधिकारी विक्रम की भूमिका में ऋतिक रोशन के ऑपोजिट नज़र आएंगे। फिल्म के ओरिजन वर्जन यानी तमिल वर्जन में आर माधवन और विजय सेतुपति नज़र आए थे। इस फिल्म को पुष्कर और गायत्री की निर्देशक जोड़ी द्वारा निर्देशित किया जाएगा, जिन्होंने मूल ओरिजनल तमिल फिल्म को भी निर्देशित किया था। आपको बता दें कि ये दूसरी बार होगा जब सैफ और ऋतिक पर्दे पर साथ नज़र आएंगे। इससे पहले दोनों की जोड़ी 2002 में आई फिल्म ‘ना तुम जानो ना हम’ में दिखाई दी थी।

इस फिल्म के अलावा ऋतिक अपने डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं। इसके साथ ही वो दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में भी नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें ऋतिक अगले साल ‘कृष 4’ में नज़र आ सकते है जिसका डायरेक्शन उनके पिता राकेश रोशन करेंगे। आखिरी फिल्मों की बात करें तो ऋतिक साल 2019 में दश में लॉकडाउन लागू होने से पहले ‘वार’ में नज़र आए थे।

वहीं सैफ अली ख़ान की बात करें तो एक्टर साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिले बेचारा में दिखे थे इस फिल्म में उनका गेस्ट अपीयरेंस था। ‘विक्रेम वेधा’ के अलावा सैफ अली ख़ान ‘भूत पुलिस’ ‘बंटी और बबली 2’ और ‘आदिपुरुष’ में नज़र आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed