01 November, 2026 (Sunday)

9 राज्यों में 50% आबादी को लगी सिंगल डोज वैक्सीन,

उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज दी गई है. लेकिन आबादी के हिसाब से देखें तो यूपी सबसे पीछे है. यूपी में सबसे ज्यादा 5.63 करोड़ डोज दी गई है.

देशभर में अबतक कुल 53 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इनमें से कम से कम 41 करोड़ लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं. आबादी के हिसाब से देखा जाए तो भारत की 30 फीसदी व्यस्क आबादी को पहली डोज दे दी गई है. जबकि नौ फीसदी लोग दोनों डोज ले चुके हैं. देश में नौ राज्य ऐसे हैं जहां 50 फीसदी आबादी को पहली डोज मिल चुकी है. ये राज्य हैं- हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और छत्तीसगढ़.

यूपी सबसे पीछे

बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज दी गई है. लेकिन आबादी के हिसाब से देखें तो यूपी सबसे पीछे है. यूपी में सबसे ज्यादा 5.63 करोड़ डोज दी गई है. लेकिन सबसे कम 31 फीसदी आबादी को ही सिंगल डोज टीका लगा है. यूपी से ज्यादा पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र की आबादी को टीका लगा है.

हिमाचल प्रदेश सबसे आगे

हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 77 फीसदी व्यस्क आबादी को टीके लग चुके हैं. इसके बाद जम्मू-कश्मीर में 66 फीसदी, उत्तराखंड में 64 फीसदी, गुजरात में 60 फीसदी, मध्य प्रदेश में 55 फीसदी, कर्नाटक में 54 फीसदी, केरल में 54 फीसदी, राजस्थान में 52 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 50 फीसदी आबादी को टीका लगा है.

बीजेपी शासित राज्य में टीकाकरण की स्थिति

यूपी– कुल 5 करोड़ 63 लाख डोज

मध्य प्रदेश– कुल 3 करोड़ 67 लाख डोज

गुजरात– कुल 3 करोड़ 86 लाख डोज

बिहार– कुल 2 करोड़ 89 लाख डोज

हरियाणा– कुल 1 करोड़ 33 लाख डोज

गैर बीजेपी शासित राज्य में टीकाकरण की स्थिति

महाराष्ट्र– कुल 4 करोड़ 79 लाख डोज

राजस्थान– कुल 3 करोड़ 63 लाख डोज

पश्चिम बंगाल– कुल 3 करोड़ 33 लाख डोज

केरल– कुल 2 करोड़ 28 लाख डोज

दिल्ली– कुल 1 करोड़ 12 लाख डोज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed