05 June, 2026 (Friday)

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, टॉप पर कौन है?

IPL में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम है। गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए सिर्फ 30 बॉल में शतक लगाया था। ये कारनामा उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ मैच के दौरान किया था। इस मुकाबले में क्रिस गेल ने ऐतिहासिक 175 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम है। जिन्होंने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंदों में शतक लगाया था. यह आईपीएल में भारत के लिए सबसे तेज शतक भी है। वैभव ने उस मैच में 38 बॉल में 7 चौके और 11 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उस मुकाबले में एकतरफा अंदाज में गुजरात टाइटंस को हराया था।
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर युसूफ पठान और हेनरिक क्लासेन का नाम है। दोनों ही बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 37-37 गेंद में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। यसुफ ने ये कारनामा 2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। वहीं हेनरिक क्लासेन ने ये कारनामा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ किया था।
लिस्ट में चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम हैं। मिलर ने ये कारनामा आईपीएल 2013 में किंग्स XI पंजाब के लिए खेलते हुए RCB के खिलाफ किया था। उस मुकाबले में डेविड मिलर ने 38 बॉल में सेंचुरी लगाई थी। इस सीजन में डेविड मिलर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
ट्रैविस हेड का नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 2023 में RCB के खिलाफ 39 बॉल में सेंचुरी लगाई थी। वहीं प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 39 बॉल में शतक ठोका था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *