05 June, 2026 (Friday)

IPL 2026: चोट ने किया कई फ्रेंचाइजी का खेल खराब, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले देख लें सभी टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड

IPL 2026 Updated Squad: IPL के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले यहां सभी 10 टीमों के अपडेटेड स्क्वॉड के बारे में जानकारी दी गई है।
IPL 2026 के आगाज से पहले ही कई टीमों के प्लेयर्स चोट की वजह से इस पूरे सीजन से बाहर हो गए। वहीं कुछ प्लेयर्स शुरुआती मैचों से बाहर हैं। आईपीएल ऑक्शन के बाद सभी फ्रेंचाइजियों ने जो टीम बनाई थी उसमें अभी तक काफी बदलाव हो चुके हैं। चोट ने जिस फ्रेंचाइजी को सबसे ज्यादा परेशान किया है वो है कोलकाता नाइट राइडर्स। KKR के दो खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं मथिसा पथिराना भी शुरुआती कुछ मैच से बाहर रहेंगे। इसके अलावा भी कई और टीम को चोट की वजह से अपने स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है।
SK-RCB को भी लग चुका है तगड़ा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को भी नाथन एलिस के रूप में एक बड़ा झटका लगा, वह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है। RCB के जोश हेजलवुड शुरुआती कुछ मैच से बाहर हैं। वहीं टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स का भी हाल कुछ ऐसा ही है। मिचेल स्टार्क कब तक टीम के लिए उपलब्ध होंगे उसको लेकर कोई जानकारी नहीं है, वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने सीजन शुरू होने से पहले अपना नाम वापस ले लिया है।

SRH के कप्तान भी हैं चोटिल

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी इस परेशानी से जूझ रही है। उनके रेगुलर कप्तान पैट कमिंस चोट की वजह से शुरुआत के कुछ मैच से बाहर रहेंगे। वहीं जैक एडवर्ड्स इस सीजन से बाहर हो गए हैं उनकी जगह डेविड पेन को शामिल किया गया है। वहीं लखनऊ के लिए भी जोश इंगलिस इस पूरे सीजन से बाहर रहेंगे। वह पूरी तरह फिट हैं लेकिन पर्सनल रीजन की वजह से उन्होंने नाम वापस ले लिया है। राजस्थान रॉयल्स के सैम करन ग्रोइन इंजरी की वजह से IPL 2026 से बाहर हो गए हैं और दसुन शनाका उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जुड़ गए हैं।

IPL 2026: सभी 10 टीमों का स्क्वॉड
CSK का फुल स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कम्बोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर

DC का फुल स्क्वॉड

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्ममांता चमीरा, लुंगि एनगिडी, काइल जेमिसन, कुलदीप यादव

GT का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथर, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, ल्यूक वुड, राहुल तेवतिया, राशिद खान

KKR का स्क्वॉड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रोवमन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती

LSG का फुल स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), एडन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बदोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान

MI का फुल स्क्वॉड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शरफेन रदरफोर्ड, रेयान रिकलटन, क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवार, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडेय, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, मोहम्मद इजहार, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह

PBKS का फुल स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, प्याला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवन, कूपर कॉनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन

RR का फुल स्क्वॉड

रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पेराला, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा,विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, दसुन शनाका

RCB का फुल स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी
SRH का फुल स्क्वॉड
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनिरक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तारमाले, डेविड पेन

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed