06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: थाईलैंड: लूथरा ब्रदर्स की मिली लोकेशन, थाईलैंड सरकार ने भारत सरकार को भेजी

पीएम मोदी ने आज एनडीए के सांसदों को डिनर पर बुलाया है. लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत पर आज दोपहर में सुनवाई है. देश के 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी.
आज की ताजा खबर LIVE: थाईलैंड: लूथरा ब्रदर्स की मिली लोकेशन, थाईलैंड सरकार ने भारत सरकार को भेजी
थाईलैंड: लूथरा ब्रदर्स की मिली लोकेशन, थाईलैंड सरकार ने भारत सरकार को भेजी
लूथरा ब्रदर्स के ख़िलाफ़ ब्लू कॉर्नर सर्कुलर जारी गई- ऐसे में थाइलैंड अथॉरिटीज की तरफ़ से सिर्फ़ लोकेशन की जानकारी शेयर की गई है.

हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध,विधायक का सिर फूटा, इंटरनेट बंद
एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध बढ़ता जा रहा है. एशिया की सबसे बड़ी 450 करोड़ की लागत से फैक्ट्री बन रही है. फैक्ट्री को बंद करवाने के लिए कल किसानों ने महापंचायत की थी. उसके बाद पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई. किसानों ने ट्रैक्टर से फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी और पुलिस के करीब 18 वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया भी घायल हुए हैं.

मुम्बई से सटे ठाणे जिले में ED और ATS की बड़ी छापेमारी
मुम्बई से सटे ठाणे जिले में ED और ATS की बड़ी छापेमारी की है. आधी रात से लगातार ये कार्रवाई चल रही है. ठाणे जिले के पड़घा गांव से लगे बोरीवली गांव में छापेमारी की गई. ये छापे आतंकी गतिविधियों से जुड़े आर्थिक लेन-देन के मामले में डाले गए.
लुथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट किए गए सस्पेंड
लुथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट किए गए सस्पेंड कर दिए गए हैं. भारत सरकार का लूथरा बंधुओ के ख़िलाफ़ सख़्त एक्शन लिया गया है. अगला कदम पासपोर्ट रद्द करने का हो सकता है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मणिपुर के दो दिन के दौरे पर होंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मणिपुर के दो दिन के दौरे पर आज इम्फाल जाएगी. इस दौरान वे वहां आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी.

इमरान खान को अदियाला जेल से शिफ्ट करने की तैयारी: पाक मीडिया
पाकिस्तानी मीडिया ने इमरान खान को लेकर दावा किया है कि उन्हें अदियाला जेल से शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. इमरान खान की बहिन के साथ-साथ अन्य परिवार के लोगों ने बीते दिनों जेल के बाहर प्रदर्शन भी किया था.

टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान, अमेरिकी उपभोक्ता भी परेशान: प्रमिला जयपाल
संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि प्रमिला जयपाल ने कहा हम अमेरिका और भारत दोनों जगह टैरिफ को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. ये टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अमेरिकी व्यवसायों और उपभोक्ताओं को भी प्रभावित कर रहे हैं.

सेंट पीटर्सबर्ग के प्रावोबेरेज़्नी बाज़ार में भीषण आग, इमारत राख, एक की हुई मौत
सेंट पीटर्सबर्ग के एक बाज़ार में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इमारत लगभग पूरी तरह से जल गई और आग का अलार्म भी नहीं बजा. मृत व्यक्ति का शव सेंट पीटर्सबर्ग के जलते हुए प्रावोबेरेज़्नी बाजार में मलबे के नीचे से मिला. एक अन्य व्यक्ति को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया.

US कंपनियां भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए उत्सुक हैं-अमेरिकी प्रतिनिधि बिल हुइज़ेंगा
अमेरिकी प्रतिनिधि बिल हुइज़ेंगा ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. अमेरिकी कंपनियां समान अवसर के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए उत्सुक हैं. राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ एक नया व्यापार समझौता इस लक्ष्य को और अधिक साकार करेगा और संबंधों को मजबूत करेगा.

‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ हुआ लॉन्च, राष्ट्रपति बोले-ये मेरे देश के लिए बेहद खुशी की बात है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा मेरे और देश के लिए बेहद खुशी की बात है कि हमने अभी-अभी ट्रंप गोल्ड कार्ड लॉन्च किया है. वेबसाइट लगभग 30 मिनट में खुल जाएगी और सारा पैसा अमेरिकी सरकार के पास जाएगा. यह कुछ हद तक ग्रीन कार्ड जैसा है, लेकिन ग्रीन कार्ड से कहीं ज़्यादा फ़ायदेमंद है. कंपनियां किसी भी संस्थान में जाकर कार्ड खरीद सकेंगी और उस व्यक्ति को अमेरिका में रख सकेंगी. किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति को अपने देश में लाना एक तोहफ़ा है, क्योंकि हमें लगता है कि कुछ ऐसे प्रतिभाशाली लोग होंगे जिन्हें अन्यथा यहां रहने की अनुमति नहीं मिलती. कॉलेज से स्नातक होने के बाद उन्हें भारत, चीन या फ्रांस वापस जाना पड़ता है. कंपनियां बहुत खुश होंगी. मुझे पता है कि एप्पल भी खुश होगा. टिम कुक ने मुझसे इस बारे में सबसे ज़्यादा बात की है. उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या थी, लेकिन अब यह समस्या नहीं रहेगी. दूसरी बात यह है कि इससे हमें लगता है कि अरबों डॉलर अमेरिकी खजाने में जाएंगे, कई अरब डॉलर तक.

36 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड: नाइट क्लब आग कांड में आरोपी अजय गुप्ता को गोवा पुलिस स्टेशन ले जाया गया
गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अजय गुप्ता को गोवा लाया गया है. पुलिस द्वारा अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. दिल्ली की साकेत अदालत ने 10 दिसंबर को अजय गुप्ता की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड गोवा पुलिस को सौंप दी.

बंगाल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 14 फरवरी 2026 को, चुनाव आयोग ने बढ़ाई तारीख
भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल राज्य के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन करने का फैसला लिया है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को होगा.

दिल्ली सदर बाजार में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में आग लग गई, दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.फिलहाल, किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

देश के 12 राज्यों में SIR का आज आखिरी दिन
देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है. ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित होगी. अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी को जारी किया जाएगा.

PM मोदी आज NDA के सांसदों को देंगे डिनर
पीएम मोदी ने आज एनडीए के सांसदों को डिनर पर बुलाया है. सभी सासंदों को 5 बजे तक पीएम आवास पहुंचने का निर्देश है. ये डिनर शाम 6 बजे पीएम आवास पर होगा.

पीएम मोदी ने आज एनडीए के सांसदों को डिनर पर बुलाया है. सभी सासंदों को 5 बजे तक पीएम आवास पहुंचने का निर्देश है. ये डिनर शाम 6 बजे पीएम आवास पर होगा. लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत पर आज दोपहर में सुनवाई है. दोनों भाई गोवा नाइट क्लब हादसे के आरोपी हैं. रोहिणी कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया. देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है. ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित होगी. अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी को जारी किया जाएगा. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स वेबसाइटें बिना अनुमति उनके नाम, फोटो, पहचान और छवि का इस्तेमाल न करें. बांग्लादेश चुनाव आयोग फरवरी में होने वाले 13वें संसदीय चुनाव का शेड्यूल जारी करेगा. इसकी जानकारी शाम 6 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी. देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *