आज की ताजा खबर LIVE: कई एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की उड़ानों में देरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी बैठक कर सकती है. इसमें नए CEC के चयन और केंद्रीय सूचना आयोग में खाली आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर फैसला लिया जाएगा. लोकसभा में चुनाव सुधार पर आज भी चर्चा होगी.
लूथरा ब्रदर्स का पार्टनर था अजय गुप्ता, GST से हुआ खुलासा
पिछले साल जारी हुए GST प्रमाणपत्र में अजय गुप्ता को लुथरा परिवार के साझेदार (पार्टनर) के तौर पर दिखाया गया है. ये आधिकारिक पुष्टि है जो इस बात को प्रमाणित करती है कि लूथरा भाईयों के साथ अजय गुप्ता पार्टनर थे आरपोरा के बर्च रोमियो लेन क्लब में जिसमके आग लगने से 25 लोगो की मौत हो गई.
राजस्थान: सीकर सड़क हादसे में 3 की मौत 15 घायल
राजस्थान के सीकर में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यात्री वैष्णो देवी दर्शन कर के लौट रहे थे और खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे.
शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई
दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में शरजील इमाम, उमर खालिद व अन्य की जमानत पर आज भी सुनवाई होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी बैठक आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी बैठक कर सकती है. इसमें नए CEC के चयन और केंद्रीय सूचना आयोग में खाली आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर फैसला लिया जाएगा. कमेटी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं.
पीएम मोदी के मन में सभी वर्गों और धर्मों के लोगों के लिए सम्मान: लवली
भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा, हमें बहुत गर्व है कि ऐसी शख्सियत देश का नेतृत्व कर रही है. जिस तरह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं और लोगों को इतिहास की जानकारी दे रहे हैं, वह हमें गौरवान्वित करता है. उनके मन में सभी वर्गों और धर्मों के लोगों के लिए सम्मान है. लेकिन जिस तरह से वह सिख गुरुओं और सिख धर्म के बलिदानों का जिक्र करते हैं, वह सिख धर्म के प्रति उनकी भावनाओं को दर्शाता है. मैं जहां उनका धन्यवाद करना चाहता हूं, वहीं उन्हें सलाम भी करना चाहता हूं. आजादी के बाद से मुझे ऐसा कोई और नहीं दिखता जो सिखों के बलिदान और सच्चा इतिहास लोगों के सामने पेश कर रहा हो.
इटली के उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी पहुंचे दिल्ली
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया, इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी का नई दिल्ली आगमन पर हार्दिक स्वागत है. यह इस वर्ष उनकी दूसरी भारत यात्रा है. दिल्ली और मुंबई में उनके कार्यक्रम भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करेंगे.
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने ‘भारत पर्व’ कार्यक्रम का किया आयोजन
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को कोर्टहाउस होटल में ‘भारत पर्व: रचनाकारों को जोड़ना, देशों को जोड़ना’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारत और ब्रिटेन के बीच रचनात्मक साझेदारी का जश्न मनाया गया.
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, प्रशंसकों ने मनाया जश्न
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत द्वारा दक्षिण अफ्रीका को 12.3 ओवर में 101 रनों से हराने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के प्रशंसक कटक के बाराबती स्टेडियम के बाहर जश्न मनाते हुए.
आज नए CEC के चयन पर लिया जाएगा फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी बैठक कर सकती है. इसमें नए CEC के चयन और केंद्रीय सूचना आयोग में खाली आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर फैसला लिया जाएगा. कमेटी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी बैठक कर सकती है. इसमें नए CEC के चयन और केंद्रीय सूचना आयोग में खाली आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर फैसला लिया जाएगा. कमेटी में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं. लोकसभा में चुनाव सुधार पर आज भी चर्चा होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चर्चा में भाग ले सकते हैं. सोमवार को लोकसभा में इस पर 6 घंटे चर्चा हुई. दिल्ली सरकार आज पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली हाट पर दिवाली मनाएगी. सभी सरकारी बिल्डिंग को सजाया जाएगा. लाल किला पर दिवाली के दिए जलाये जाएंगे. सभी चौक चौराहो पर दिवाली की मार्किट लगेगी. दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में शरजील इमाम, उमर खालिद व अन्य की जमानत पर आज भी सुनवाई होगी. आरोपियों के वकीलों ने कल अपनी दलीलें पूरी की थीं. बांग्लादेश चुनाव आयोग ने फरवरी में होने वाले 13वें आम चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आज चुनाव प्रक्रिया और तारीखों का ऐलान हो सकता है. बंकिम चंद्र चटर्जी को ‘बंकिम दा’ कहने पर बंगाल में सियासी बवाल मच गया है. टीएमसी ने इसे बंगाल की अस्मिता का अपमान बताते हुए पीएम मोदी से माफी की मांग की है. टीएमसी आज इसको लेकर बंगाल में प्रदर्शन करेगी.
