07 March, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान: जयपुर में रेलिंग विवाद को लेकर पथराव, पुलिसकर्मी घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. रेलवे आज से बढ़े हुए किराए को लागू करेगी. मंत्रालय की तरफ से 21 दिसंबर को इसकी घोषणा की थी. पीएम मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: राजस्थान: जयपुर में रेलिंग विवाद को लेकर पथराव, पुलिसकर्मी घायल
राजस्थान: जयपुर में रेलिंग विवाद को लेकर पथराव, पुलिसकर्मी घायल
जयपुर में शुक्रवार सुबह मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इसी बीच उपद्रवियों के पथराव में कई पुलिसवालों के सिर फूट गए. फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस तैनात है.

महाराष्ट्र: प्रकाश महाजन आज छोड़ सकते हैं MNS
महाराष्ट्र में आज एमएनएस को बड़ा झटका लगने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रकाश महाजन आज MNS छोड़कर एकनाथ शिंंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं.

दिल्ली में सुबह 8 बजे 305 दर्ज किया गया AQI
दिल्ली की हवा ठीक होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 2 महीने से लगातार AQI खराब हालत में है. शुक्रवार को भी सुबह 8 बजे AQI 300 के ऊपर दर्ज किया गया है.

गुजरात: भूकंप के झटकों से हिली कच्छ की धरती
गुजरात के कच्छ में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि इसकी तीव्रता 4.4 ही रही. किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

पटना: राबड़ी देवी खाली कर रहीं 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी बंगला
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी अपना 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी बंगला खाली कर रही हैं. एक महीने पहले ही उन्हें ये बंगला खाली करने का आदेश दिया गया था.

इंडिगो आज से देगा मुआवजे में ₹10 हजार का ट्रैवल वाउचर
एयरलाइन कंपनी इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से प्रभावित यात्रियों को रिफंड के अलावा मुआवजे में ट्रैवल वाउचर देगी. कंपनी के अनुसार 3-5 दिसंबर के बीच फ्लाइट कैंसिल से ज्यादा परेशान हुए पैसेंजर्स को ₹10000 का ट्रैवल वाउचर मिलेगा. यह वाउचर आज से यात्रियों को दिया जाएगा.

अटल जी के कद का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं: मनोज जोशी
अभिनेता मनोज जोशी कहते हैं, अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर मैं उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. अटल जी के कार्यों के बारे में घंटों बात की जा सकती है, लेकिन वास्तव में वे एक कवि और सच्चे राजनेता थे. वे एक ऐसे कवि थे जिन्होंने भारत में असाधारण ढंग से राजनीति का अभ्यास किया और विपक्ष में रहते हुए भी उन्हें विदेश नीति की पहलों के तहत विदेश भेजा गया. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जो बीज बोए, वे आज भारतीय जनता पार्टी के विशाल बरगद वृक्ष के रूप में विकसित हो गए हैं. अटल बिहारी वाजपेयी जी के कद का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं.

गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मोत्सव से पहले सजा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब
गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) से पहले तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को रोशनी से खूबसूरती से सजाया गया.

नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में एक रसायन कंपनी में लगी भीषण आग
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में एक रसायन कंपनी में भीषण आग लग गई. दमकल अभियान जारी है.

पीएम मोदी आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में होने वाले इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. यह दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों ‘साहिबजादों’ की शहादत की याद में मनाया जाता है.

प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों ‘साहिबजादों’ की शहादत की याद में मनाया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में होने वाले इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. रेल किराए में आज से वृद्धि होगी. मंत्रालय ने 21 दिसंबर को इसकी घोषणा की थी. पीएम मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद करेंगे. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेजी. प्रतिनिधिमंडल आज अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर पेश करेगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *