05 June, 2026 (Friday)

आज की ताजा खबर LIVE: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में नए साल के कारण भारी भीड़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से गोवा, कर्नाटक और झारखंड का 4 दिवसीय दौरा शुरू होगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज ओडिशा के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. दौरे के पहले दिन पुरी पहुंचकर श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कोणार्क सूर्य मंदिर जाएंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में नए साल के कारण भारी भीड़

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में नए साल के कारण भारी भीड़
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में नए साल और छुट्टियों के कारण भारी भीड़ है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने रूट डायवर्जन, पार्किंग और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है, ताकि भक्तों को दर्शन सुचारु रूप से मिल सकें.

देश के कई शहरों में घना कोहरा, घट गई वाहनों की रफ्तार
देश के कई शहरों में सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि वाहनों की रफ्तार बहुत कम हो गई है.

हिमाचल प्रदेश: रेसिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
हिमाचल प्रदेश में रेजिडेंट आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. शुक्रवार को भी प्रदेशभर में 3000 ज्यादा डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं. इससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई.

दिल्ली की हवा फिर खराब, कई इलाकों में AQI 400 पार
देश की राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो चुकी है. शनिवार सुबह कई इलाकों में 400 के ऊपर AOI दर्ज किया गया है.

पेरिस मेट्रो स्टेशनों पर तीन महिलाओं पर चाकू से हमला, संदिग्ध गिरफ्तार
पेरिस के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर तीन महिलाओं पर चाकू से हमला किया गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो लाइन 3 पर ये हमले कुछ ही समय के अंतराल में हुए.

नीता अंबानी ने अपने पिता को समर्पित कैंसर और डायलिसिस सेंटर का किया उद्घाटन
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता एम. अंबानी ने अपने दिवंगत पिता रविंद्रभाई दलाल को समर्पित एक नए कैंसर और डायलिसिस केंद्र, जीवन का उद्घाटन किया. जीवन उन मूल्यों को श्रद्धांजलि है जिन्हें उन्होंने अपने जीवन में समाहित किया था – दया, सहानुभूति, सेवा और प्रत्येक जीवन के प्रति सम्मान. जीवन के केंद्र में एक सुविचारित बाल चिकित्सा कीमोथेरेपी वार्ड है, जिसे इस विश्वास के साथ बनाया गया है कि प्रत्येक बच्चे को स्नेह, आराम और करुणा से परिपूर्ण उपचार मिलना चाहिए.

सलमान खान के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद रवाना हुए धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पनवेल में अभिनेता सलमान खान के 60वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद रवाना होते हुए.

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 राज्यों का दौरा आज से
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से गोवा, कर्नाटक और झारखंड का 4 दिवसीय दौरा शुरू होगा. आज शाम वो गोवा के लिए रवाना होंगी. 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी. इसके बाद सोमवार को झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से गोवा, कर्नाटक और झारखंड का 4 दिवसीय दौरा शुरू होगा. आज शाम वो गोवा के लिए रवाना होंगी. 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी. इसके बाद सोमवार को झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. सोमवार को ही एनआईटी, जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी. 30 दिसंबर को झारखंड के गुमला में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह कार्तिक जात्रा को संबोधित करेंगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार आज ओडिशा के 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. दौरे के पहले दिन पुरी पहुंचकर श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कोणार्क सूर्य मंदिर जाएंगे. त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन का शुक्रवार को बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया, उनका पार्थिव शरीर आज राज्य लाया जाएगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *