आज की ताजा खबर LIVE: देश के कई शहरों में घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार हुई कम
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुनवाई सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. पीएम मोदी इथियोपिया से ओमान जाएंगे. ‘जी राम जी’ बिल लोकसभा में चर्चा के लिए सूचीबद्ध है.
आज की ताजा खबर LIVE: देश के कई शहरों में घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार हुई कम
देश के कई शहरों में घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार हुई कम
देशभर के कई शहरों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है, इसके कारण वाहनों की रफ्तार कम हो गई है.
अलवर: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर हादसे के बाद 3 लोग जिंदा जले
दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया. पिकअप व अन्य वाहन टकराए, पिकअप में आग लग गई. इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोग जिंदा जल गए. मृतको की अभी पहचान नहीं हुई, पिकअप दिल्ली से जयपुर जा रही थी.
दिल्ली: पॉल्यूशन की याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों मे इस समय पॉल्यूशन के कारण हाल बेहाल हो गया है. इस मामले में कई याचिकाएं लगाई गईं है, इन्हीं याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है.
दिल्ली: लूथरा ब्रदर्स को गोवा ले जा रही पुलिस
लूथरा ब्रदर्स को लेकर पुलिस दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हो चुकी है. कोर्ट ने 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लूथरा ब्रदर्स को भेजा है.
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी. VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी.
पूर्व CM भूपेश बघेल की सेक्रेटरी सौम्या को आज कोर्ट में पेश करेगी ईडी
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने सात घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है. आज सुबह 11 बजे ईडी सौम्या को कोर्ट में पेश करेगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित गोल्डन टेंपल में दर्शन करेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित गोल्डन टेंपल में दर्शन और आरती में शामिल होंगी. इसके बाद वह शीतकालीन प्रवास के लिए सिकंदराबाद के बोलारम स्थित निलयम पहुंचेंगी.
आप कुछ भी कर लें, तृणमूल कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ेगा- अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल में हो रहे एसआईआर को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि आप कुछ भी करें, टीएमसी का वोट प्रतिशत और सीटों की संख्या 2021 की तुलना में बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो बीजेपी को 10 करोड़ बंगालियों से माफी मांगनी होगी और बंगाल से रोके गए 2 करोड़ रुपये 7 दिनों के भीतर जारी करने होंगे.
दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषण संकट पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
दिल्ली- एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई है. कोर्ट ने साफ कहा कि अब ऐसे आदेश देने की जरूरत है, जिनका सख्ती से पालन हो सके. इस मामले में आज सुनवाई होगी.
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी. VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी.
मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी. VB-G RAM-G बिल के खिलाफ कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 दिसंबर को तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित गोल्डन टेंपल में दर्शन और आरती में शामिल होंगी. इसके बाद वह शीतकालीन प्रवास के लिए सिकंदराबाद के बोलारम स्थित निलयम पहुंचेंगी. मनरेगा का नाम बदलने को लेकर ‘जी राम जी’ बिल बुधवार को लोकसभा में चर्चा के लिए सूचीबद्ध है. पीएम मोदी इथियोपिया से ओमान जाएंगे. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी ने सात घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है. आज सुबह 11 बजे ईडी सौम्या को कोर्ट में पेश करेगी.
