आज की ताजा खबर LIVE: AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी आज से बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार
चुनाव आयोग की ओर से देश के 12 राज्यों में SIR के ऐलान के बाद से सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ आज छठ पर्व का समापन हो जाएगा. लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.
AIMIM नेता ओवैसी का आज से चुनाव प्रचार
AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी आज बिहार के गोपालगंज और मोतिहारी में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे.
दिल्ली में आज होगी कृत्रिम बारिश
दिल्ली में आज क्लाउड सीडिंग हो सकती है, इसके जरिए राजधानी में कृत्रिम बारिश होगी. बादलों पर पायरो तकनीक से की क्लाउड सीडिंग की जाएगी. इसके जरिए वायु प्रदूषण में सुधार की उम्मीद है. दिल्ली में यह पहली बार प्रयोग हो रहा है.
एमपीः गुना में महेंद्र नागर बीजेपी से निष्कासित
मध्य प्रदेश में गुना में जमीनी विवाद में थार से कुचल कर किसान की हत्या करने वाले आरोपी बीजेपी नेता महेंद्र नागर को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
छठी मइया की कृपा सभी पर बनी रहेः पीएम मोदी
PM नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ही पोस्ट कर छठ पर्व के समापन पर कहा, ‘भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ. चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए. समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन. छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे.’
सिडनीः श्रेयस अय्यर आईसीयू से बाहर, हालत स्थिर
बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भारतीय वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर को आईसीयू से बाहर निकाल दिया गया है और सिडनी के एक अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
छठी मैया सभी को स्वस्थ और समृद्ध जीवन देंः दिलीप जायसवाल
बिहार के किशनगंज में बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “यह आस्था का महापर्व है. हमने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. आज मुझे किशनगंज में छठ पूजा मनाने का अवसर मिला. मैं छठी मैया से लोगों के बीच सद्भाव, आपसी प्रेम और सभी के स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
तीसरा चुनाव लड़ सकते हैं राष्ट्रपति ट्रंप
जापान के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मेरे पास अब तक के सबसे अच्छे आंकड़े हैं.”उन्होंने कहा कि वह तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ना पसंद करेंगे. इसके साथ ही ट्रंप ने 2028 में तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावना को खुला रखा है.
देश के 12 राज्यों में आज से होगी SIR की शुरुआत
देश के 12 राज्यों में आज से SIR की शुरुआत होगी. जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी शुरुआत होगी उसमें यूपी, बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार शामिल हैं.
जालंधर में रबर फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग
पंजाब के जालंधर में लांबा पिंड चौक स्थित एक खुले प्लॉट में स्थित एक रबर फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
हमारे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लापता: अग्निमित्रा पॉल
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, हमारे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लापता हैं. हमने कोलकाता के भवानी भवन कार्यालय में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सुख-दुख में नज़र नहीं आते. हमारे पड़ोसी सांसद कीर्ति आजाद का भी यही हाल है. ओडिशा में एक मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार हुआ, लेकिन पड़ोसी सांसद कीर्ति आज़ाद ने न तो कोई बयान जारी किया और न ही वह दिखाई दिए. हमारे सांसद दुर्गा पूजा, छठ पूजा या आसनसोल जिले के सबसे बड़े त्योहार काली पूजा के दौरान कभी दिखाई नहीं देते. आज आसनसोल जिले को तय करना है कि किसे वोट देकर सांसद चुनना है. हमने रिपोर्ट दर्ज कराई है. देखते हैं ममता बनर्जी अपनी रिपोर्ट जमा करती हैं या नहीं.
बिहार में महागठबंधन आज जारी करेगा चुनावी घोषणा पत्र
बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर आज शाम 4.30 बजे चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. माना जा रहा है प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन की ओर से कई बड़े दावे किए जा सकते हैं.
देश के 12 राज्यों में आज से SIR की शुरुआत होगी. जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी शुरुआत होगी उसमें यूपी, बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार शामिल हैं. बिहार में शाम बजे महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. अगर मौसम अनुकूल रहा तो दिल्ली सरकार मंगलवार को कृत्रिम बारिश का पहली बार परीक्षण कर सकती है. चक्रवात मोंथा आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की शुरुआत हो चुकी है. अब इसे एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. छठ पर्व का आज आखिरी दिन है. आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ दिया जाएगा. दिल्ली से लेकर बिहार तक पूरे धूमधाम से यह पर्व मनाया जा रहा है.
