12 March, 2026 (Thursday)

मामूली विवाद में चाकूबाजी, तीन घायल

भोपाल(ईएमएस)। भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित बेलदारपुरा स्थित गोयल अपार्टमेंट में बुधवार देर रात घर के बाहर खड़े होने को लेकर दो गुटों में मारपीट और चाकूबाजी हो गई। वहीं दोनों पक्षों ने मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए हैं। विवाद में बीच बचाव कर रहे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, नावेद अली निवासी गोयल अपार्टमेंट की बहन अलीना सामान लेने के लिए डलिया नीचे उतार रही थी, तभी बाहर खड़े नीर उर्फ अर्सलान की ओर देखने को लेकर पड़ोसी जमन भड़क गया। आरोप है कि जमन, दाऊद और साद ने अर्सलान व नावील को गाली-गलौज करते हुए गली में ले जाकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दाऊद ने छुरी से अर्सलान पर हमला किया, जिसमें उसके सिर और हाथ में चोटें आईं, जबकि साद ने नवील और नावेद पर भी छुरी से वार किए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दाऊद का आरोप है कि वह अपने दोस्तों जमन और साद के साथ बैठा था, तभी अर्सलान, नवील और नावेद वहां आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर अर्सलान ने डंडे से हमला किया। दाऊद का कहना है कि बीच-बचाव में आए जमन पर अर्सलान ने चाकू से हमला किया, जिससे उसके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं। जमन की मां शाजिया को भी चोटें आई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed