12 March, 2026 (Thursday)

आमने-सामने भिड़ी तेज रफ्तार आर्टिंगा और एसयूवी, 4 की मौत, 2 घायल

– लौटते समय बैरसिया इलाके में हुआ हादसा
भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में शनिवार देर रात जानलेवा सड़क हादसे में भोपाल से श्योपुर लौट रहे चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनका एक जबकि साथी गंभीर रूप से घायल है। बताया गया है कि यह हादसा तब हुआ, जब कर सवार पांचो लोग भोपाल से अपना निजी काम खत्म कर वापस श्योपुर लौट रहे थे। जानकारी मुताबिक हादसा रात लगभग 10 बजे बैरसिया के पास हुआ। पांच लोग एक अर्टिगा कार में सवार होकर भोपाल से श्योपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि अर्टिगा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार चकनाचूर होने से उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फस गए थे। लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश करते हुए हादसे की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकलने की कोशिश शुरू की। मौके पर 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई थी। घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अनीस निवासी बालापुरा, श्योपुर, खालिद, साज़िद दोनों निवासी बगवाज, श्योपुर और नावेद निवासी क़िला श्योपुर के नाम शामिल है। हादसे में कार में सवार रफ़ाक़त गौरी उर्फ किंग (बालापुरा) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बैरसिया स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मूर्खों के शब्दों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही एक्सीडेंट में घायल रफ़ाक़त गौरी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। चार लोगों की मौत की सूचना मिलते हैं श्योपुर में मातम की लहर छा गई। वहीं दूसरी कार में सवार सचिन नामक युवक भी हादसे में घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती गया कराया गया है। घायल सचिन सीहोर जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed