02 October, 2026 (Friday)

कुमकुम, अंकिता और कीर्ति की तिकड़ी ने रचा इतिहास, रिकर्व महिला टीम इवेंट में जीता पहली बार गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में आर्चरी में रिकर्व महिला टीम इवेंट में भारत की कुमकुम, अंकिता और कीर्ति ने गोल्ड मेडल मैच में 10 बार की ओलंपिक चैंपियन साउथ कोरिया की टीम को मात देने के साथ पहली बार इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है।
एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला आर्चरी टीम ने रिकर्व इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में साउथ कोरियाई टीम को मात देने के साथ इतिहास रच दिया है, जिसमें भारत ने महिलाओं की टीम रिकर्व आर्चरी में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता है। भारत की तरफ से इस इवेंट में कुमकुम मोहाद, अंकिता भकत और कीर्ति की तिकड़ी ने हिस्सा लिया जिसमें तीनों ही खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने 10 बार की ओलंपिक पदक विजेता साउथ कोरिया की महिला आर्चरी टीम को गोल्ड मेडल मैच में 5-3 के अंतर से मात देने में कामयाबी हासिल की।

पहले दो सेट बराबरी पर थे छूटे
भारतीय महिला आर्चरी टीम ने रिकर्व इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में चीन की टीम को मात देते हुए अपनी जगह को पक्का किया था। इसके बाद उनका सामना साउथ कोरिया की टीम से था जो इस इवेंट में वर्ल्ड की सबसे बेस्ट टीम है। टीम इंडिया के लिए मुकाबला आसान नहीं था, लेकिन कुमकुम, कीर्ति और अंकिता ने अपने जज्बे को बरकरार रखते हुए पहले दो सेट में साउथ कोरिया की टीम को कड़ी टक्कर दी जिसमें मुकाबला बराबरी पर रहा। पहला सेट जहां 54-54 के स्कोर के साथ बराबरी पर खत्म हुआ तो वहीं दूसरा से

56-56 की बराबरी पर खत्म हुआ।
तीसरे सेट को जीत टीम इंडिया ने 4-2 से बनाई बढ़त
इस मुकाबले का तीसरा सेट भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ जिसमें उन्होंने साउथ कोरिया की वर्ल्ड चैंपियन कांग चेयंग, ओ येजिन और ली युनजी की तिकड़ी के खराब खेल का पूरा फायदा उठाया और उनको 55-52 के अंतर से इस सेट में मात देने के साथ मुकाबले में 4-2 के अंतर से बढ़त बना ली जिसके बाद सभी की नजरें इस मैच के चौथे सेट पर थी और इसमें साउथ कोरिया की टीम ने 54 अंक हासिल किए जिसके बाद भारतीय महिला रिकर्व टीम को गोल्ड मेडल जीतने के लिए या तो इस सेट को बराबरी पर खत्म करना था या सीधे जीत हासिल करनी थी, जिसमें भारतीय टीम ने सेट को बराबरी पर खत्म करने के साथ मुकाबला 5-3 के अंतर से अपने नाम कर लिया पहली बार रिकर्व इवेंट में महिला टीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed