02 October, 2026 (Friday)

लवलीना बोरगोहेन ने अपने बर्थडे के दिन पूरे देश को दिया तोहफा, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए बॉक्सिंग में पहला गोल्ड मेडल लवलीना बोरगोहेन जीतने में कामयाब रहीं, जिसमें उन्होंने महिलाओं के 75 किग्रा कैटेगिरी में चीन की खिलाड़ी को गोल्ड मेडल मैच में मात दी है।
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल मैच में अपना कमाल दिखाते हुए चीन की बाओ ज़ियी को हराने के साथ स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। लवलीना जिनका आज यानी 2 अक्टूबर को बर्थडे भी होता है उन्होंने अपने इस खास दिन पर पूरे देश को बड़ा तोहफा दिया है। लवलीना इस गोल्ड मेडल मैच के तीनों राउंड में चीन की खिलाड़ी पर पूरी तरह से भारी पड़ी और जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। इससे पहले हांगझोऊ गेम्स में लवलीना फाइनल हारने की वजह से गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई थीं। लेकिन इस बार वह गोल्ड मेडल जीतकर घर लौट रही हैं।

लवलीना ने पहले राउंड से अपने दबदबे को बनाए रखा
महिलाओं के 75kg कैटेगिरी में लवलीना बोरगोहेन का सामना चीन की खिलाड़ी बाओ ज़ियी से था, जिसमें चीनी महिला खिलाड़ी पहले राउंड से अधिक आक्रामक दिखाई दी लेकिन इसके मुकाबले लवलीना ने धैर्य का परिचय देते हुए सही समय पर अंक हासिल किए जिसमें पहला राउंड लवलीना ने 3-2 के अंतर से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे राउंड में दोनों खिलाड़ियों के बीच में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में लवलीना इसको 4-1 से जीतने के साथ मुकाबले में 2-0 की बढ़त बनाने के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा करने की तरफ अपने कदम बढ़ा चुकी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed