भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला
भारत और आयरलैंड के बीच में 2 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
भारतीय टीम अपने यूके के दौरे का आगाज आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज के साथ कर रही है, जिसका पहला मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी का आगाज इंटरनेशनल क्रिकेट में कर रहे हैं जो खुद 936 दिन के बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर रहे हैं। टीम इंडिया के स्क्वाड में इस सीरीज के लिए कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
यहां पर देखिए पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत – संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव।
आयरलैंड – टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन, गैविन होए, जय मूंदरा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हॉलार्ड।
