07 June, 2026 (Sunday)

वो रन आउट हमें भारी पड़े: रोहित

मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स से आईपीएल मुकाबले में मिली 12 रन की नजदीकी हार के बाद कहा कि इस मैच में ग़लतियां निकालना मुश्किल है। हमने अच्छा खेल खेला लेकिन अंत में वह रन आउट हमें भारी पड़े। रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘एक समय पर हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन हम संयम नहीं रख पाए। अगर आप मैच जीत नहीं रहे हैं तो आपको बदलाव करने पड़ते है। हम नए संयोजन आज़मा रहे हैं पर कुछ भी काम नहीं कर रहा है। मैं किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराऊंगा। सच कहूं तो मैदान बदलने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। आपको अच्छा खेल खेलना पड़ता है और इसलिए हम इस स्थिति में है।’

रोहित ने पंजाब की तारीफ़ करते हुए कहा,’ पंजाब ने अच्छी बल्लेबाज़ी की और हमारे गेंदबाज़ों पर दबाव बनाया। मुझे लग रहा था कि इस अच्छी पिच पर 190 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आने वाले मैचों में हम अच्छा खेल दिखाने का प्रयास करेंगे।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *