06 June, 2026 (Saturday)

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पिएं ये 4 तरह के आयुर्वेदिक शरबत

गर्मियों के मौसम में हम अपने आप को फ्रेश  रखने के लिए कई तरह की चीज़ों का सेवन करते हैं। कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के सॉफ्ट ड्रिंक्स, रेडीमेड जूस पीना शुरू कर देते हैं, लेकिन ये ड्रिंक्स आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं।

ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक ड्रिंक्स का सेवन करने से न केवल आपको गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि आप स्वस्थ भी रहेंगे। आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी को मात देने में आपकी मदद करेंगे।

चंदन का शरबत

चंदन त्वचा के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे शरीर को शीतलता मिलती है। चंदन में शहद मिलाकर पीने से गर्मी से राहत मिलती है।

खस का शरबत

खस को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खस आपकी तासीर को ठंडा रखता है। खस में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे कई गुण पाए जाते हैं। खस का शरबत पीने से शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सकता है।

बेल का शरबत

बेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। आयुर्वेद में बेल के पत्ते और फल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता  है। गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप बेल का शरबत पी सकते हैं। इससे पेट की गर्मी शांत रहती है।

अनार का शरबत

अनार कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। अनार को आयरन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। अनार का जूस तो आपने कई बार पिया होगा, लेकिन अनार के शरबत को गर्मियों के मौसम में बेहद ठंडा और फायदेमंद माना जाता है।

गुलाब का शरबत

गुलाब एक खुशबूदार फूल है। गुलाब की पंखुड़ियों की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों के दिनों में गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार शरबत का सेवन करने से शरीर को रिफ्रेश और हेल्दी रख सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *