06 June, 2026 (Saturday)

शेयर बाजार को पसंद आया RBI का फैसला, सेंसेक्स 300 अंक से ऊपर, निफ्टी 14700 के पार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की घोषणाओं से पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 125.55 अंकों की तेजी के साथ 49,326.94 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.50 अंक की बढ़त के साथ 14,711.00 के स्तर पर खुला।

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज वित्त वर्ष 2021-22 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा पेश किया। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 में जीडीपी में 10.5 फीसद की ग्रोथ का अनुमान जाहिर किया है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को चार फीसद, रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसद, बैंक रेट को 4.25 पर बनाए रखा है।

मंगलवार को सेंसेक्स 42.07 अंक ऊपर 49201.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45.70 अंक की मामूली तेजी के साथ 14683.50 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 77.68 अंकों की तेजी के साथ 49237.00 के स्तर, वहीं निफ्टी 5.40 अंक की मामूली तेजी के साथ 14643.20 के स्तर पर खुला था।

आज शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयरों में नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, मारुति, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, रिलायंस और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर खुले।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *