06 June, 2026 (Saturday)

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की इस हरकत से नाराज हैं इब्राहिम अली खान? जानें वजह

पलक तिवारी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपने गॉर्जियस लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ शहर में स्पॉट किया गया था, जिससे लगभग तुरंत ही डेटिंग की अफवाहें उड़ गईं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट बताती है कि ऐसे एक दूसरे के साथ स्पॉट होने के बाद दोनों ने एक दूसरे से कनेक्शन नहीं रखा। इसके पीछे की वजह पलक का मीडिया को देखकर इस तरह से मुंह छुपाना हो सकता है।

दरअसल, पिछले दिनों इब्राहिम और पलक के कुछ फोटोज- वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिस में वो साथ नजर आ रहे थे। जब पैपराजी ने इन्हें कैमरे में कैप्चर करना चाहा तो पलक ने तुंरत ही अपना चेहरा छुपा लिया, और यही बात इब्राहिम का अच्छी नहीं लगी। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब पलक ने पैपराजी द्वारा स्पॉट किए जाने पर चेहरा छिपाया तो इब्राहिम को ये पसंद नहीं आया। इससे उन्हें शर्मिंदगी हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जिस तरह से पलक तिवारी अपना चेहरा छुपा रही थी, वो इब्राहिम अली खान को पसंद नहीं आया, बल्कि इससे उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी। पब्लिक प्लेस पर यह उनकी पहली मुलाकात थी और पलक ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी वह बहुत बचकानी थी। हालांकि, वीडियो वायरल होते ही पलक भी खुद को देखकर थोड़ी शर्मिंदा हुईं। और उनकी वायरल स्पॉटिंग के बाद पलक और इब्राहिम ने एक दूसरे से संपर्क नहीं किया है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और उनके रिश्ते को खत्म करने की बात गलत है। पर अभी के लिए दोनों ने दूरी बना ली है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म ‘रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर है। फिल्म को विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है, जबकि विवेक ओबेरॉय, प्रेरणा वी अरोड़ा के साथ मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये एक हॉरर सस्पेंस जॉनर की फिल्म है जिसमें अरबाज खान भी नजर आएंगे। तो वहीं इब्राहिम करण जौहर को उनके नए प्रोजेक्ट में असिस्ट कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *