11 July, 2026 (Saturday)

बस्ती में सामने आया शर्मसार करने वाला मामला, पिता पर नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोप

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऐसा शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। यहां दो नाबालिग बेटियों ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 2 नाबालिग बेटियों ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बस्ती में दो सगी बेटियों ने अपने ही पिता पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी जिसमें इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ अपनी ही सही बेटियों से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पिता कई महीनों से कर रहा था गलत हरकत
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाले इस मामले में 14 और 16 साल की दो सगी बहनों ने अपने सगे पिता पर जबरन शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। युवतियों का आरोप है कि उसके पिता पिछले कई महीनों से उनके साथ गलत हरकत कर रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पिता शराब के नशे में अक्सर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाते हैं। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अब उसने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पिता की हरकत से परेशान होकर मां को सुनाई आपबीती
दोनों नाबालिग बेटियां जब अपने पिता की हरकत से परेशान हो गई तो उन्होंने पूरी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां ने इस का विरोध किया लेकिन वह नहीं रुका और अपनी ही सगी बेटियों से जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद परेशान होकर पीड़िता की मां ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी, तहरीर देने के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया और अलग-अलग फोन नंबर से तहरीर वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्टिव हुई और दरिंदे बाप को धर दबोचा जिसमें अभियुक्त के खिलाफ धारा 65(1), 352(2), 5N/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *