06 June, 2026 (Saturday)

विज्ञान तकनिकी पर आधारित तीन दिवसीय नवाचार शिविर का हुआ आयोजन

कुशीनगर । जिले के रामकोला क्षेत्र के मैना देवी इंटरमीडिएट कॉलेज रामबर बुजुर्ग में विज्ञान एवं तकनिकी पर आधारित तीन दिवसीय नवाचार शिविर का आयोजन हुआ। इसमें
तकनिकी ज्ञान न होने के कारण बड़ी बेरोजगारी पर पढ़ लिख कर रोजगार को पाने का तरीका बताया गया।
मैना देवी इंटरमीडिएट कॉलेज रामबर बुजुर्ग के प्रबंधक बलराम राव ने कहा विज्ञान और प्रौद्यगिकी व विज्ञान तकनीक लोग आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकते हैं। लोग दूसरे देशों के खिलौने,औजार और सामग्रियों पर निर्भर हैं। एसे में अपने ही देश के लोग विज्ञान और तकनीकी का प्रयोग करके अपने साथ देश को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा ने कहा कि अपने आसपास के समस्याओं को देखते हुए दो-तीन इनोवेशंस को जोड़कर एक नया यंत्र बना देना इनोवेशन है। इसके पुर्व तीन दिवसीय विज्ञान एवं तकनीकी पर आधारित नवाचार जागरुकता शिविर का शुभारंभ दीप प्र्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद इस कार्यक्रम में शामिल हुए विज्ञान वर्ग के 105 बच्चों को आसपास में संसाधन, समस्या और समाधान के उपाय के बारे में विज्ञान के तकनीकी से प्रयोग कर हल करने का उदाहरण वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। इस दौरान रविन्द्र शर्मा,रामवृक्ष गिरि, विशाल चौधरी आदी ने अपना बिचार रखा। इसके बाद प्रधानाचार्य को रामवृक्ष गिरि व विशाल चौधरी ने डायरी समेत फ्लावर प्लांट भेंट किया। संचालन शिवम चौधरी व अमन वर्मा ने कि। इस अवसर पर अमरेन्द्र कुमार चौबे, संदीप यादव,ज्योति राव, प्रेमलाल,अशोक यादव, मांडवी मिश्रा,रमेश यादव रविन्द्र गौतम,अमन वर्मा, शिवम् चौधरी आदी मौजुद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *