SBI में हजारों वैकेंसियां कर रहीं इंतज़ार, तुरंत करें अप्लाई
देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI ने क्लर्क लेवल पर ढेरों भर्तियाँ निकाली हैं। जो छात्र बैंक की तैयारी के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं और हर हाल में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए ये एक शानदार मौका है। कड़ी मेहनत और लगन उन्हें SBI में नौकरी दिला सकती है। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट http://sbi.co.in/ पर क्लिक करें।
कौन कर सकता है अप्लाई:
SBI के लिए आवेदन देने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जो लोग अपने ग्रैजुएशन के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ये ध्यान रहे कि उनके पास अगस्त 2021 तक डिग्री आ जानी चाहिए।
आयु सीमा-
1 अप्रैल 2021 के अनुसार कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी।
चयन प्रक्रिया-
चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा (SBI Preliminary & Main exam) और ऑप्टेड स्थानीय भाषा का टेस्ट शामिल होगा। 100 अंकों के लिए प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन एग्जाम ऑबजेक्टिव टाइप होगी। एक घंटे की परीक्षा को तीन भागों में बांटा जाएगा- अंग्रेजी, भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता।
