06 June, 2026 (Saturday)

संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुईं कटरीना कैफ, पैपराजी की बात का यूं दिया जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को सोमवार शाम मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के ऑफिस से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया है। कटरीना की इन तस्वीरों और वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस वीडियो में अभिनेत्री येलो और रेड प्रिंटेंड ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसी ही कटरीना ऑफिस से बाहर निकलती हैं, तो पैपराजी अपने कैमरे में उनकी एक झलक को कैद करने के लिए दौड़ते हैं। इस दौरान पैपराजी उन्हें अपने कैमरे की ओर देखने के लिए बोलते। इसी बात-चीत को सुनकर अभिनेत्री मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

कटरीना के इस लुक को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसदं कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ मुंबई स्थित रमेश तौरानी के ऑफिस के बाह स्पॉट किया गया था।

वहीं कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही हॉरर कॉमेटी फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वो उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एक्टर अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

साथ ही वो टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कटरीना कैफ को बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘भारत’ में देखा गया था, इस फिल्म में बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने अहम भूमिका निभाई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *