23 July, 2026 (Thursday)

बेटियों एवं महिलाओं के सम्मान से ही होगा समाज का उत्थान-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी टी0के0 शिबु एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देशानुसार जिले में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं के उत्थान हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी भी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियों एवं महिलाआंे केे सम्मान से ही  हमारा गांव, मोहल्ला एवं समाज का सम्मान है, इसलिए सभी लोगों को हर बेटी एवं महिलाओ का सम्मान करना चाहिए, क्योकि बेटी/नारी आदि काल से ही सम्माननीय एवं पूज्यनीय रही है। इसके साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त थाना में गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा विभिन्न कस्बा, क्षेत्र, बाजार, माल, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग किया गया। पुलिस अधिक्षक ने बताया कि जिले में मिशन शक्ति अभियान चलाकर बालिकाओं एवं महिलाआंे को जागरूक किया जा रहा है। नारी सुरक्षा दल द्वारा भ्रमण के दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया गया, साथ ही हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन  नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं/बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। इसी के साथ थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों द्वारा महिलाओं की समस्याओं को निरंतर सुना जा रहा है।
इस अवसर पर थाना सिरसिया प्रभारी निरीक्षक सिरसिया राम समुझ प्रभाकर मय महिला पुलिस कर्मियों के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत तपसी इण्टर कॉलेज सेमरहना थाना सिरसिया में जाकर कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed