06 June, 2026 (Saturday)

सलीम खान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, 1 महीने बाद लौटे घर, परिवार ने दिया हौंसला

इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को एक महीने बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिछले महीने माइनर ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ था। सलीम खान 90 वर्षीय लेखक और पटलेखक (Screenwriter) हैं।

बड़ी सर्जरी की आवश्यकता नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। 17 फरवरी को उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि उन्हें ‘मिनिमल ब्रेन हैमरेज’ था। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। राहत की बात यह है कि उन्हें किसी भी प्रकार की बड़ी सर्जरी की जरुरत नहीं पड़ी। डॉक्टरों की एक विशेष टीम न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन शामिल थे, लगातार उनकी देखरेख में थे।

परिवार ने दिया हौंसला
अस्पताल में भर्ती के दौरान पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहा। बेटे सलमान खान, अरबाज खान, बेटियां अलविरा और अर्पिता के साथ-साथ उनके दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लेते रहे। सलीम खान के पुराने साथी और लेखक जावेद अख्तर ने भी मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सलीम जावेद ने बदली सिनेमा की लेखनी
सलीम खान के शुरुआती दिनों में उनका राबता जावेद अख्तर से हुआ। यहीं से हिंदी सिनेमा की लेखक जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ का आगमन हुआ। इन्होंने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘जंजीर’ और ‘डॉन’ जैसी कालजयी फिल्में लिखकर पटकथा लेखन की परिभाषा बदल दी। उन्होंने ‘यादों की बारात’ ‘सीता और गीता’, ‘त्रिशूल’, ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए दर्शकों को ‘एंग्री यंग मैन’ जैसा प्रतिष्ठित किरदार दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *