06 June, 2026 (Saturday)

रूस ने अमेरिकी कंपनियों पर लगाया चुनावों में हस्तक्षेप का आरोप, राजदूत जान सुलीवन को भेजा समन

रूसी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने अमेरिकी राजदूत जान सुलीवन (US ambassador John Sullivan) को समन करके रूसी उप-विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव से मिलने के लिए कहा है। रूस ने अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर सितंबर में होने वाले संसदीय चुनावों (Russia parliamentary election) में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके पास इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि अमेरिका स्थित बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों ने आगामी चुनावों से पहले रूसी कानूनों का उल्लंघन किया है। रूस ने हालांकि यह नहीं बताया कि ये कौन सी कंपनियां हैं और उन्होंने क्या उल्लंघन किया है।

याद दिला दें कि रूस ने इस माह की शुरुआत में कहा था कि क्रेमलिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी के एप को अपने आनलाइन स्टोर से हटाने से एप्पल और गूगल के इन्कार को वह चुनावों में दखल की तरह लेगा। दरअसल, नवलनी और उनके सहयोगी एक ऐसी रणनीतिक मतदान योजना का प्रचार कर रहे हैं जिसमें वे अपने समर्थकों से उन प्रत्याशियों का समर्थन करने को कह रहे हैं जो सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी को पराजित कर सकते हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *