01 November, 2026 (Sunday)

रिकी पोंटिंग को अफसोस, इंडिया की ए टीम को भी नहीं हरा पाई ऑस्ट्रेलिया की ताकतवर टीम

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में भारत से मिली हार पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा इंडियन की ए टीम के साथ भी ऑस्ट्रेलिया की टीम नहीं जीत पाई जो वाकई चौकाने वाली बात है। भारतीय टीम ने हर एक बड़े लम्हे को जीता और वह इस सीरीज में जीत की पूरी हकदार है। भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया और लगातार दूसरी बार बार्डर- गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, “मैं इस बात को लेकर आश्चर्य में हूं कि ऑस्ट्रेलिया की टीम क्या इस लायक भी नहीं थी कि यह सीरीज जीत पाती। जो सबसे ज्यादा तकलीफ देने वाली बात है कि जो टीम यह टेस्ट खेल रही थी वो लगभग इंडिया ए टीम जैसी थी, फिर भी हमारी धरती पर वह जीत हासिल करने में कामयाब हुए।”

एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में भारत को शर्मनाक हार मिली थी। इस मैच के बाद कप्तान विराट कोहली निजी कारणों से भारत लौट गए थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने की वजह से सीरीज के बाहर हो गए थे। पोंटिंग ने कहा, “इन सभी चीजों को देखते हुए जो भी भारतीय टीम के साथ पिछले 5 से 6 हफ्तों में हुई मतलब नियमित कप्तान भारत लौट गए। इतने सारे खिलाड़ी चोटिल हुए। इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पास 20 ताकतवर खिलाड़ी की टीम थी। हां, बस एक डेविड वार्नर नहीं थे जो समझ आता है।”

इस सीरीज में डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी और टी नटराजन और वॉशिंग्टन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। इन गेंदबाजों ने बुमराह, शमी, इशांत और उमेश की कमी नहीं खलने दी। पोंटिग ने आगे कहा, “यह दूसरे दर्जे के खिलाड़़ी भी नहीं थे क्योंकि फिर आप भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा के बारे में सोचते हैं। ये खिलाड़ी तो यहां मौजूद भी नहीं थे। रोहित शर्मा सिर्फ आखिरी दो टेस्ट मैच खेलने के लिए आए।”

“उन्होंने वाकई में बहुत ही अच्छा खेला, मजबूती से कड़े टेस्ट मैच के मुकाबले को हर एक दिन शानदार तरीके से खेला। हर एक टेस्ट मैच के बड़े पलों को भारतीय टीम ने जीता और ऑस्ट्रेलिया की टीम इसमें पीछे रह गई। यही दोनों टीमों के बीच का असली अंतर रहा सीरीज के दौरान। उन्होंने पूरी सीरीज के दौरान बहुत ही अच्छा किया और वह इस जीत के हकदार हैं।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed