08 June, 2026 (Monday)

भक्ति में लीन हुईं रवीना टंडन, चेहरा छिपाए की ऋषिकेश की सैर, खूब लगाए जयकारे, सादगी जीत रही दिल

एक्ट्रेस रवीना टंडन हाल ही में अतरंगे अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस को ऋिषिकेश में बिना किसी चमक-दमक के घूमते देखा गया। इस वक्त एक्ट्रेस ने अपना चेहरा कवर किया था, ताकि लोग उन्हें पहचान न सके।
बॉवीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 53 साल की उम्र में भी रवीना के चेहरे पर यंग एक्ट्रेसेज वाला ही चार्म है। एक्ट्रेस धर्म और आध्यात्म से भी जुड़ी हुई हैं, उन्हें कई बार ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते देखा गया है। इस बार एक्ट्रेस मां गंगा के दर्शन के लिए ऋषिकेश पहुंची हैं, जहां वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। बिना किसी फैशन और स्टाइल के एक्ट्रेस सादगी भरे अंदाज में सड़कों पर घूमती दिखीं। इसकी झलकियां भी सामने आई हैं, जिसमें रवीना साड़ी पहने, बेफिक्र अंदाज में स्कूटी की सैर करती दिख रही हैं।

लोगों को भा गई एक्ट्रेस की तारीफ
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रवीना टंडन उतराखंड के ऋषिकेश में घूम रहीं हैं। उन्हें राम झूला के पास स्पॉट किया गया है। रवीना बेज साड़ी पहने, सिर पर पीला गमच्छा लपेटे, पीठ पर बैग टांगे हुए रवीना टंडन बिल्कुल जुदा अंदाज में पैदल चलते हुए आगे आती हैं और फिर एक स्कूटी पर स्वार होकर निकल पड़ती हैं। वो स्कूटे पर बैठकर जोर-जोर से हर हर गंगे के जयकारे भी लगाती हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज भा गया है और उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस रियल लाइफ में पर्दे के रंग-ढ़ंग से बिल्कुल इतर जिंदगी जीती हैं। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ये रवीना टंडन हैं न, ये तो पहचान मे ही नहीं आ रही हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘हमेशा स्टाइलिश नजर आने वाली रवीना का ये अंदाज कम ही देखने को मिलता है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘रवीना पूरी तरह भक्ती में डूबी हुई हैं, मां गंगा के रंग में वो रंग चुकी हैं।’ फिलहाल एक्ट्रेस के हाव भाव से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऋषिकेश उन्हें भा गया है। बता दें, एक्ट्रेस मां गंगा के आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची थीं।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
बता दें, आखिरी बार एक्ट्रेस ‘घुड़चड़ी’ में नजर आई थीं। संजय दत्त के साथ उनके किरदार को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। अब एक्ट्रेस जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आ रही हैं। लंबे वक्त के बाद वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। फिल्म में सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, परेश रावल, जैसे कई सितारे हैं। रवीना टंडन के पास ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ भी पाइपलाइन में है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *