12 June, 2026 (Friday)

हड्डियों को बनाना चाहते हैं मजबूत, तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये ड्राई फ्रूट

बढ़ती उम्र, खराब लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की कमी के कारण आजकल हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं। लेकिन खान-पान में जरूरी बदलाव कर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।
शरीर को सुचारू ढंग से काम करने के लिए पोषण की जरूरत होती है। इनमें सबसे जरूरी है कैल्शियम। कैल्शियम की कमी से कई तरह की समस्याएं होती है जिनमें से एक है हड्डियों का कमजोर होना। कैल्शियम की कमी से हड्डियां उम्र से पहले ही कमजोर होने लगती है। ऐसे में खान-पान में कुछ जरूरी बदलाव कर आप कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां या कुछ साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर भी आप हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी डेली रूटीन में शामिल कर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। चलिए जानते हैं।

1. बादाम

हड्डियों के लिए बादाम वरदान माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-ई पाया जाता है। कैल्शियम जहां हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है, वहीं इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है। रोजाना सुबह भीगे हुए 5-6 बादाम खाने से हड्डियां मजबूत होती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

2. अंजीर
अगर आप अपनी हड्डियों को बुढ़ापे तक मजबूत रखना चाहते हैं, तो सूखे अंजीर का सेवन शुरू करें। अंजीर कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। बता दें कि आधा कप अंजीर में लगभग उतना ही कैल्शियम होता है, जितना एक कप दूध में। इसके अलावा अंजीर में पोटेशियम भी पाया जाता है जो शरीर से कैल्शियम के नुकसान को रोकता है।

3. काजू
काजू में मैग्नीशियम और कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मैग्नीशियम हड्डियों के लचीलेपन और बनावट को सुधारता है, जबकि कॉपर जोड़ों को मजबूती देने वाले कोलेजन का निर्माण करता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

4. किशमिश
किशमिश में बोरॉन नाम का मिनरल पाया जाता है, जो हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। बोरॉन शरीर को कैल्शियम और विटामिन-D को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने में मदद करता है।

5. अखरोट
अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। यह हड्डियों में सूजन को कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। अखरोट खाने से हड्डियों मजबूत होती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *