06 June, 2026 (Saturday)

राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का परिणाम जारी: छात्राओं को कितने अंक लाने पर मिलती है फ्री स्कूटी; जान लें

राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का परिणाम जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से मेधावी छात्राओं को फ्री में स्कूटी दी जाती है। इसके लिए छात्रओं के कितने अंक होने चाहिए, आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।
राजस्थान बोर्ड क्लास 12 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। तीनों संकायों (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इसमें साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबिक साइंस स्ट्रीम लड़कों का अच्छा प्रदर्शन रहा। साइंस स्ट्रीम में 97.52 प्रतिशत, आट्‌र्स स्ट्रीम में 97.54 प्रतिशत और कॉमर्स में 93.64 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है।
साइंस स्ट्रीम में छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% और छात्राओं का 98.34% दर्ज किया गया। कॉमर्स स्ट्रीम में छात्रों का पास प्रतिशत 94.04% और छात्राओं का 92.82%दर्ज किया गया। आर्ट्स स्ट्रीम में छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% और छात्राओं का 98.29% दर्ज किया गया।

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
बता दें कि मेधावी छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से स्कूटी और स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इसमें कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना राज्य सरकार की सबसे प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसके तहत, RBSE और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) दोनों की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटर बांटे जाते हैं। जो छात्राएं कक्षा 12 में RBSE के तहत कम से कम 65 प्रतिशत अंक, या CBSE के तहत 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सफल होती हैं, वे आवेदन करने के लिए एलिजिबिल होती हैं। यह योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक और सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (EBC) की छात्राओं के लिए खुली है। प्रत्येक लाभार्थी को एक हेलमेट, दो लीटर पेट्रोल और पांच साल का बीमा कवरेज भी बिल्कुल मुफ्त मिलता है।

देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना
वहीं, देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना एक अलग स्कीम है। इसे खास तौर पर ‘अत्यंत पिछड़ा वर्ग’ (MBC) की छात्राओं के लिए है। इस योजना के तहत उन छात्राओं का चयन किया जाता है, जिन्होंने 12वीं कक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और जो किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में नियमित पूर्णकालिक अध्ययन कर रही हों। स्कूटी के अलावा, यह योजना उन छात्राओं को वार्षिक वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है, जिससे वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर भी अच्छा कर सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed