02 April, 2026 (Thursday)

गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने के आरोप में 10 गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाल रहे थे भ्रामक पोस्ट

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को डिलीट करवाया है। साथ ही सभी से भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में माफी भी मंगवाई है।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाने पर मंगलवार को 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के दौरान गैस और पेट्रोलियम की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही थी।
‘फॉलोअर्स’ और ‘व्यूअर्स’ के लिए किया ऐसा
उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया पर ऐसे 10 अकाउंट की पहचान की गई, जिनपर अफवाह फैलाई जा रही थी। ये लोग ‘फॉलोअर्स’ और ‘व्यूअर्स’ बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालकर भ्रम का माहौल बना रहे थे।

सभी आरोपियों की हुई पहचान
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में करण जाट, धीरज जाट, अर्पित शर्मा, अर्जुन चौधरी, महेंद्र बैरवा, कैलाश बैरवा, मुकेश प्रजापत, राधेश्याम जाट, ओमप्रकाश और दीपक सिंह शामिल हैं। सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

डिलीट करवाए गए वीडियो
इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी युवकों से अफवाह फैलाने वाले वीडियो डिलीट करवाए और मांगी मंगवाकर वीडियो जारी करवाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed