06 June, 2026 (Saturday)

रेलवे भर्ती 2020 :रेलवे की मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी की परीक्षा में पहले दिन 52.46 फीसदी उपस्थित

रेलवे की मिनिस्ट्रियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी की परीक्षा में पहले दिन 52.46 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के 39 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में पहले दिन 7423 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसमें 3946 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 3477 अनुपस्थित रहे।

प्रयागराज के 12 केंद्रों पर एक दिन ही परीक्षा कराई गई। प्रयागराज के अलावा कुछ केंद्रों पर 18 दिसंबर तक परीक्षा होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड (इलाहाबाद)के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि शाम तक किसी भी केंद्र से फर्जीवाड़े की कोई शिकायत नहीं मिली। चेयरमैन के अनुसार पहली बार परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी के जरिए लाइव मॉनिर्टंरग की गई।
इस बार परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे सभी बोर्ड के कार्यालय से लिंक किए गए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्र्रींनग की गई। हाथ सेनिटाइज किया गया। रुमाल बांधकर आए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर मास्क दिया गया। प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा के बीच परीक्षा कक्षों को सेनिटाइज किया गया। ‘

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed