07 June, 2026 (Sunday)

‘पुष्पा’ की सुपर सक्सेस का असर! अल्लू अर्जुन की सालभर पुरानी सुपर हिट फिल्म अब हिंदी में हो रही रिलीज

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा- द राइज’ को हिंदी बेल्ट में मिली सुपर सक्सेस ने दक्षिण भारतीय फिल्ममेकर्स की आंखों को चकाचौंध कर दिया है और अब उन्हें हिंदी बॉक्स ऑफिस पर गोल्ड नजर आने लगा है। निर्माता अब अल्लू अर्जुन की उन फिल्मों को भी हिंदी में रिलीज कर रहे हैं, जो सालभर पहले तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी हैं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध हैं। ऐसी ही फिल्म है अला वैकुंठपुरमुलू (ALA VAIKUNTHAPURRAMULOO)। इस फिल्म का हिंदी डब वर्जन इस 26 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द राइज 17 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को हिंदी में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था। रिलीज के वक्त किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि पुष्पा हिंदी में इतना अच्छा कलेक्शन करेगी। फिल्म ने रिलीज के चार हफ्तों में 80 करोड़ से ज्यादा जमा किये हैं, जो एक डब फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इससे पहले हिंदी बेल्ट में इतनी सफलता सिर्फ बाहुबली फिल्मों को मिली है। कोरोना वायरस पैनडेमिक की ताजा लहर के चलते जनवरी में रिलीज होनी वाली सभी नई फिल्मों की रिलीज स्थगित हो चुकी है। इन हालात और पुष्पा की हिंदी में कामयाबी के मुद्देनजर अला वैकुंठपुमुलू को हिंदी में रिलीज करने का फैसला निर्माताओं और एग्जिबिटर्स के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है। फिल्म की दोबारा रिलीज के लिए निर्माताओं की ओर से जो पोस्टर जारी किया गया है, उसमें लिखा भी गया है- बॉक्स ऑफिस को तहस-नहस करने अल्लू अर्जुन लौट रहे हैं।

jagran

पिछले साल रिलीज हुई थी अला वैकुंठपुरमुलू

अला वैकुंठपुरमुलू 2020 में 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 160 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। त्रिविक्रम श्रीनिवास निर्देशित फिल्म में पूजा हेगड़े ने फीमेल लीड रोल निभाया था। वहीं, तब्बू और मुरली शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्माण अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने किया था, जो तेलुगु सिनेमा के दिग्ग फिल्म निर्माता हैं। फिल्म तेलुगु भाषा में हिंदी सबटाइटल्स के साथ नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है।

हिंदी रीमेक में कार्तिक आर्यन निभा रहे लीड रोल

अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को हिंदी मे रोहित धवन शहजादा के नाम से रीमेक कर रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज के लिए स्लेटेड है। अला वैकुंठपुरमुलू की कहानी बिजनेसमैन परिवार में जन्मे बंटू की है, जिसे पैदा होते ही दूसरे बच्चे से बदल दिया गया था। बड़ा होने पर बंटू को इस सच्चाई का पता चलता है तो वो अपने असली परिवार को मुसीबतों से बचाने के लिए लौटता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *