06 June, 2026 (Saturday)

झीरम घाटी हत्याकांड पर राजनीति गर्म, कांग्रेस ने जेपी नड्डा के बयान को घेरा, नार्को टेस्ट की मांग

जगदलपुर(ईएमएस)। झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति फिर से गरमाई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हालिया बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस बयान को सीधे सवालों के घेरे में लिया और पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जेपी नड्डा के बयान को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि भाजपा नेताओं के पास झीरम कांड से जुड़े ठोस सबूत हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके। दीपक बैज ने याद दिलाया कि वर्ष 2013 में झीरम घटना के समय जेपी नड्डा भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे। ऐसे में यदि वे आज इस घटना को लेकर दावे कर रहे हैं, तो उनके पास इससे जुड़े प्रमाण अवश्य होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील मामले में केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि तथ्यात्मक और निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed