प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नगरपालिका परिषद पडरौना की तरफ से हुआ मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन
कुशीनगर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के तरफ से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन हुआ। इसमें पडरौना शहर समेत नगर में शामिल हुए विस्तारित गांवों में भी कैंप लगाया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने केक काटकर मनाया गया। अध्यक्ष विनय जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पूरे भारत में मुक्त टीकाकरण कराने की और आभार जताते हुए कहा कि लगातार 20 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली । देश के लोगों को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कर्तव्य निष्ठा और कर्मठता की शिक्षा दी है। मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत विश्व पटल पर सशक्त समृद्ध और स्वावलंबी राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,अरुण सिंह, अमित श्रीवास्तव,संतोष चौहान,राजेश जायसवाल,बसंत निगम, अजय शर्मा,विनय मद्धेशिया,आलोक चौबे, अमित तिवारी,आलोक विश्वकर्मा,नीरज मिश्रा, बृजेश शर्मा,अभय मारोदिया,विनय पांडेय, छोटे लाल शर्मा,महेंद्र चौधरी,धर्मेंद्र मद्धेशिया, सागर पांडेय,श्याम शाहा, मानस मिश्रा,आकाश वर्मा,अर्जुन पटेल,भरत चौधरी,रवि शर्मा,गौतम गुप्ता,रोहन विश्वकर्मा, अभय तिवारी,उज्जवल वर्मा,अमित जायसवाल, विपिन,सचिन शाहा,नन्हे पांडेय,मनीष पाठक, विनय गौड़ आदि मौजूद रहे।
