06 June, 2026 (Saturday)

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 35वें दिन पंजाब पुलिस ने 587 स्थानों पर की छापेमारी, 183 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों में शुरू किए निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 35वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मेप किए 587 टिकानों पर छापेमारी की.
जिक्रयोग्य है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक युद्ध, जो पुलिस डायरैक्टर जनरल ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव की तरफ से 20 जनवरी, 2026 को शुरू की गई थी. एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स ( एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमों से तरफ से राज्य भर में विशेष कार्यवाहियां की जा रही हैं.
35वें दिन की कार्रवाई में 183 गिरफ्तार
35वें दिन पुलिस टीमों ने 183 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे में से तीन हथियार बरामद किए, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियो की संख्या 11, 265 हो गई है.
एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन से सूचना देने की
इसके अलावा 150 व्यक्तियों विरुद्ध एहतियाती कार्यवाही की गई है, जब कि 133 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान सात भगौड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त तौर पर वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों बारे रिपोर्ट कर सकते है और अपराध और अपराधिक गतिविधियों बारे सूह/ जानकारी सांझा की जा सकती है.
नशा मुक्ति इलाज के लिए किया गया राजी
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे विरुद्ध अपने अभियान ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 360वें दिन भी जारी रखते 83 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्जे में से 431 ग्राम हेरोइन, 12 किलो भुक्की, 323 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 4860 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई. इससे केवल 360 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 51086 हो गई है. नशा छुड़ाओ मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 25 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुर्नवास इलाज करवाने के लिए राजी किया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed